Latest Newsअजब गज़बगजब की जोड़ी, 26 साल की पत्नी, 58 साल का पति, 105...

गजब की जोड़ी, 26 साल की पत्नी, 58 साल का पति, 105 बच्चे पैदा करने की…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Woman Wants 105 Children:  सोवियत रिपब्लिक ऑफ जॉर्जिया के बातुमी में रहने वाली एक महिला 105 बच्चे पैदा करना चाहती (Woman Wants to have 105 Children) है। इस म‎हिला का नाम क्रिस्टीना ऑज़तुर्क (Christina Ozturk) है।

उसने उम्र में अपने से 32 साल बड़े शख्स से शादी की है। जानकारी के अनुसार खुद क्रिस्टीना (Christina) जहां 26 साल की है, तो उसके पति गैलिप 58 साल के हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया पर लोगों को ये कहकर चौंका दिया था कि वो कुल 105 बच्चों के माता-पिता बनना चाहते हैं।

फिलहाल कपल के कुल 22 बच्चे हैं, जिन्हें वो बेहतरीन परवरिश देने के लिए सब कुछ करते हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram post) में हाल में ही मैसेज लिखा था ‎कि मेरे पति और मैं अपने बच्चों को स्वस्थ, खुश और ईमानदार बनाने की सारी कोशिश करते हैं। हमारे बच्चे दुनिया का भविष्य हैं और हमारी खुशी भी हैं।

वे आगे भी अपना परिवार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। क्रिस्टीना बताती हैं कि उनकी मुलाकात जब गैलिप से हुई, तो उन्हें उम्र का ख्याल भी नहीं आया। ये पहली नज़र का प्यार था और उसकी ज़िंदगी में मेंटर, गाइड और सपनों का राजकुमार है।

गजब की जोड़ी, 26 साल की पत्नी, 58 साल का पति, 105 बच्चे पैदा करने की… - Amazing couple, 26 year old wife, 58 year old husband, planning to have 105 children…

सारे बच्चों को सरोगेसी से पैदा किया

इस मामले में गैलिप का भी कहना है कि क्रिस्टीना (Christina) के चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती है। वो शर्मीली है, पत्नी के तौर पर बहुत ही दयालु और दिल की अच्छी है। वे दोनों ही ढेर सारे बच्चे चाहते हैं।

गजब की जोड़ी, 26 साल की पत्नी, 58 साल का पति, 105 बच्चे पैदा करने की… - Amazing couple, 26 year old wife, 58 year old husband, planning to have 105 children…

26 साल की उम्र में महिला ने 22 बच्चे भी कैसे पैदा करने को लेकर बताया जा रहा है कि गैलिप और क्रिस्टीना (Galip and Christina) का एक ही बायलॉजिकल बच्चा है। इसके अलावा उन्होंने सारे बच्चों को सरोगेसी (Surrogacy) से पैदा किया है और उनकी हर खुशी का ख्याल रखते हैं।

जॉर्जिया (Georgia) में साल 1997 से ही सरोगेसी की परमिशन दी गई है। एक सरोगेसी के लिए मां को करीब 7 लाख रुपये देने होते हैं। क्रिस्टीना का कहना है कि फिलहाल वे सरोगेसी पर भी ध्यान दे रही हैं, बाद में खुद भी बच्चा पैदा करेंगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...