झारखंड में ठंड का असर बरकरार, न्यूनतम तापमान अब भी सर्दी बढ़ा रहा

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cold wave continues in Jharkhand : झारखंड में ठंड का असर अभी भी साफ देखा जा रहा है। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन रात और सुबह की ठंड लोगों को परेशान कर रही है।

राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 28 Degree Celsius के बीच दर्ज किया गया है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। वहीं न्यूनतम तापमान अब भी लगभग पहले जैसा ही बना हुआ है।

अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (Mteorological Department) के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे सुबह और रात की ठंड से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

गुमला सबसे ठंडा, चाईबासा सबसे गर्म

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) गुमला में दर्ज किया गया, जहां पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा।

कई जिलों में 20 डिग्री से ऊपर रहा अधिकतम तापमान

रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, लोहरदगा, सरायकेला, पाकुड़ और गुमला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

सिर्फ लातेहार ऐसा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची और आसपास के इलाकों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि रांची के आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।
16 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
17 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस,
18 जनवरी को अधिकतम 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस,
जबकि 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर कहा जाए तो Jharkhand में ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा नरम हो सकता है, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।