रांची में कोरोना के एक्टिव मरीज हुए 99, 13 डिस्चार्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। बताया गया कि जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 99 हो गई है।

इस बीच अस्पतालों से 13 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 528 सक्रिय मरीज आए, जिनमें 83 हजार, 841 स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

झारखंड के 18 जिले में कोरोना के शून्य है। जबकि कोरोना से एक भी मरीज की मौत राज्य में नहीं हुई है।

शनिवार को बताया गया कि कोरोना से 25 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शनिवार को सुबह तक कोरोना के 17 नए केस मिले हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से आठ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से तीन, हजारीबाग से एक, जामताड़ा से एक, खूंटी से तीन और पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा )से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347707 गया हैं। जबकि अबतक टोटल 12676794 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 215 सक्रिय केस हैं।

जबकि राज्य में कोरोना के 342360 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5132 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।

Share This Article