धनबाद में नकली शराब के कारखाने का भंडाफोड़, दस गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू के नेतृत्व में सोमवार की शाम राजगंज थाना अंतर्गत गंगापुर में नकली शराब के कारखाने का भंडाफोड़ किया गया गया है।

मौके से नकली शराब की हजारों बोतलें जब्त किया गया है।

वहीं इस अवैध धंधे में संलिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

एक होटल में ब्रांडेड शराब का लेबल चिपका कर अंग्रेजी शराब का कारोबार किया जा रहा था।

यह अंग्रेजी शराब ना सिर्फ राजगंज, कतरास के सरकारी दुकान बल्कि जगह-जगह होटलों में सप्लाई कर लोगो के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। यहां से नकली शराब बिहार भी भेजा जाता है।

अगर पुलिस गहराई से जांच करे, तो कइयों के चेहरे बेनकाब हो जायेगा।

Share This Article