भारत

समंदर पर देश का सबसे लंबा पुल शुरू, 20 मिनट में नवी मुंबई से जाइए मुंबई…

Country longest bridge in Mumbai: भारत ने समंदर पर देश के सबसे लंबे पुल (Longest Bridge) की शुरुआत कर दी है। अब इस पुल की मदद से नवी मुंबई से मुंबई तक की दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी कर सकेंगे।

17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया, ये पुल कई High Tech Technology के साथ आता है। आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

दरअसल, PM मोदी ने मुंबई में ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ (Atal Bihari Vajpayee Sewari-Nhava Sheva Atal Setu) का उद्घाटन कर चुके हैं। PM मोदी  ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था। इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर है और यह 6 लेन वाला पुल है।

Country longest bridge in Mumbai

1. झेल सकता है 6.5 रिक्टर का तेज भूकंप

इस पुल के बेस में Isolation Bearing का इस्तेमाल किया है, जो भूकंप के झटके को अबजोर्ब कर सकता है, जिसकी वजह से पुल को कोई नुकसान नहीं होगा. गैजेटनाऊ की रिपोर्ट् के मुताबिक, यह 6.5 रिक्टर स्केल का झठका सहन कर सकता है।

2. शोर को कम करेगा ये पुल

इस पुल में नॉइस बैरियर का यूज़ किया है, जो किनारों पर लगाए हैं। साथ ही इसमें साइलेंसर भी हैं, जो साउंड को कम करने में मदद करते हैं। इससे समुद्री जीवों और पुल पर सफर करने वाले लोगों को शोर-शराबे का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker