What's Hot

    MEGO X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर देगी 120km का माइलेज, जानें कीमत

    August 9, 2022

    इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के घर गए नीतीश कुमार

    August 9, 2022

    नहीं पता कि महाराष्ट्र का असली मुख्यमंत्री कौन है: आदित्य ठाकरे

    August 9, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • MEGO X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर देगी 120km का माइलेज, जानें कीमत
    • इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के घर गए नीतीश कुमार
    • नहीं पता कि महाराष्ट्र का असली मुख्यमंत्री कौन है: आदित्य ठाकरे
    • पार्टी की सहमति से छोड़ दिया NDA: नीतीश कुमार
    • झारखंड में लागू होगी ‘गुरुजी क्रेडिट’ कार्ड योजना, छात्रों को कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन
    • झारखंड विधायक मामला : राजेश कच्छप के आवास पर दूसरे दिन भी बंगाल CID की जांच
    • झारखंड सरकार ने गृह रक्षा वाहिनी सेवा संशोधित नियमावली को किया मंजूर
    • झारखंड में कोरोना के 837 एक्टिव केस
    Tuesday, August 9
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»Uncategorized»देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी से वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी
    Uncategorized

    देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी से वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी

    NEWS AROMABy NEWS AROMADecember 3, 2021Updated:December 3, 2021No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने गुरुवार को अपनी सभी कार के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया है।

    Maruti Suzuki India कंपनी ने कहा कि वह बढ़ती लागत के बीच अगले महीने से सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि जनवरी 2022 में मूल्य वृद्धि की योजना बनाई गई है, विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी।

    एमएसआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि पिछले एक साल में विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

    इसलिए कंपनी के लिए मूल्य वृद्धि के जरिए उपरोक्त अतिरिक्त लागतों का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर डालना अनिवार्य हो गया है। कंपनी ने कहा कि वाहनों की कीमतें जनवरी 2022 से बढ़ाई जाएंगी।

    उल्लेखनीय है कि नवंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी भारी पड़ी है।

    कंपनी ने नवंबर में कुल 1,39,184 गाड़ियां बेचीं है, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 1,53,223 गाड़ियां बेची थीं। नवंबर 2021 की बिक्री के आंकड़े में 1,13,017 गाड़ियों की घरेलू बिक्री और 4,774 गाड़ियों की अन्य बिक्री भी शामिल है।

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.