अफ्रीका में Covid-19 मामले बढ़कर 29.8 लाख के पार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अदीस अबाबा: अफ्रीकी महाद्वीप में अब तक कोरोनावायरस के 29,86,564 मामले दर्ज हो चुके हैं। ये जानकारी यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने अपने अपडेट में कहा कि मरने वालों की संख्या 71,463 हो गई है।

वहीं पूरे महाद्वीप में कोविड-19 से संक्रमित हुए लोगों में से 24,33,002 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

अफ्रीकी देशों में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दक्षिण अफ्रीका में 11,92,570, मोरक्को में 4,50,221, ट्यूनीशिया में 1,54,903 और मिस्र में 1,47,810 दर्ज हुए हैं।

मौतों के मामले में भी दक्षिण अफ्रीका सबसे आगे है, यहां अब तक इस घातक वायरस के कारण 34,789 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं पूर्वी अफ्रीका में सबसे अधिक प्रभावित देश इथियोपिया है।

इथियोपिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यहां 1,27,572 मामले और 1,974 मौतें दर्ज हुईं हैं।

Share This Article