Latest Newsझारखंडअमेरिका में Covid-19 मामले 1.2 करोड़ हुए

अमेरिका में Covid-19 मामले 1.2 करोड़ हुए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के रिपोर्ट अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.2 करोड़ तक पहुंच गई है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने रविवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में देश में संक्रमण के मामले 1,20,79,296 और मौतें 255,804 हो चुकी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में सर्वाधिक मामले टेक्सस में दर्ज किए गए हैं, जो 1,117,583 है, इसके बाद कैलिफोर्निया में 1,098,061 और फ्लोरिडा में 923,418 मामले दर्ज किए गए हैं।

इलिनोइस में 646,286 मामले दर्ज किए गए हैं और न्यूयॉर्क में 584,850 मामलों की पुष्टि की गई है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वहीं 300,000 से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में जॉर्जिया, विस्कॉन्सिन, ओहायो, टेनेसी, उत्तरी कैरोलाइना, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और न्यू जर्सी शामिल हैं।

अब तक अमेरिका दुनिया में सर्वाधिक कोविड मामलों और मौतों के साथ महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित राष्ट्र बना हुआ है।

वैश्विक स्तर पर दर्ज मामलों में अमेरिका का 20 प्रतिशत से अधिक योगदान है।

अमेरिका में कोविड-19 के मामले 9 नवंबर को 1 करोड़ तक पहुंचे थे और एक सप्ताह के भीतर और 10 लाख मामले बढ़े हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में शुक्रवार को कुल 195,542 नए मामले दर्ज किए गए।

spot_img

Latest articles

बिहार कांग्रेस को लेकर बड़ी हलचल, सभी विधायक और MLC दिल्ली तलब

Big stir in Bihar Congress : बिहार कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर...

तमिलनाडु विधानसभा में टकराव, राज्यपाल आर.एन. रवि ने सदन से किया वॉकआउट

Clashes erupt in Tamil Nadu Assembly : मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में उस समय...

अर्बन नक्सलवाद देश के लिए बड़ी चुनौती, PM मोदी

Urban Naxalism is a Big Challenge : नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में...

खबरें और भी हैं...