झारखंड में कोरोना के कुल 130 एक्टिव केस, सबसे अधिक रांची में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं।

इनमें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से चार, रांची से तीन, गढ़वा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल सक्रिय 130 मामलों में 60 अकेले राजधानी रांची में ही हैं।

संतोष की बात है कि इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शनिवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से नौ लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

राज्य में कोरोना के अब तक कुल 85 हजार 895 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 84 हजार 246 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

झारखंड में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 415 हो गयी है। हालांकि इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 150 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस बीच राज्य में कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। कुल एक करोड़, 53 लाख, 94 हजार,161सैंपल की जांच की गयी है।

राज्य में कोरोना के अब तक पांच हजार, 135 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Share This Article