कोडरमा में खेत से लौट रहे किसान की वज्रपात से मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना अन्तर्गत बगडो के कालीमंडा निकट शनिवार की सुबह हुए वज्रपात में युवक एवं उसके बैल की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार किसान राजेन्द्र साव (35 ) अपने बैल को लेकर खेत से लौट रहा था। इसी दौरान हुए वज्रपात से राजेन्द्र साव एवं उसके किसान की मौके पर ही मौत हो गयी।

कोडरमा में खेत से लौट रहे किसान की वज्रपात से मौत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया द्वारिका साव पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे।

साथ ही घटना की जानकारी संबंधित थाना डोमचांच को भी दी गई।

इसके बाद डोमचांच पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। इस घटना से पूरे बगडो पंचायत में मातम का माहौल छाया हुआ है।

Share This Article