सिमडेगा में अवैध अफीम खेती पर शिकंजा, 3 एकड़ फसल तबाह, 10 आरोपी गिरफ्तार

Archana Ekka
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Crackdown on Illegal opium Cultivation in Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम (Illicit Opium) खेती के खिलाफ Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग तीन एकड़ में फैली फसल को नष्ट कर दिया। छापेमारी के दौरान 10 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोत्रे ने प्रेस वार्ता में बताया कि शाहपुर जितिया टोली और बंदरचुआ क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

ट्रैक्टर से रौंदकर नष्ट की गई फसल

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने करीब तीन एकड़ से अधिक जमीन पर लगी तैयार अफीम की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पौधों में लगे फल पर चीरा लगाने की तैयारी चल रही थी, जिससे अफीम निकाली जानी थी।

छापेमारी के दौरान अफीम की खेती में शामिल 10 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं।

SP ने बताया कि नष्ट की गई फसल का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है। मौके से खेती में प्रयुक्त औजार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे Network की जांच में जुटी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।