झारखंड में CRPF के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: लातेहार में गुरुवार की रात सीआरपीएफ के एक जवान ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम अभिषेक कुमार था।

वह बिहार के नवादा का रहने वाला था। वर्तमान में वह सीआरपीएफ 214 बटालियन में कार्यरत था, जहां उसकी पोस्टिंग सदर थाना क्षेत्र स्थित औरैया सीआरपीएफ कैंप में था।

इसी कैंप में जवान खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत गई।

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार छुट्टी पर अपना घर गया था, जहां से 12 दिसंबर को वह वापस ड्यूटी पर लौटा था। घर से वापस लौटने के बाद वह काफी तनाव में रहता था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही साथी जवानों ने मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दी, वहीं अभिषेक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में सीआरपीएफ 214 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी मनीष भारती ने घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Share This Article