रांची में नए साल में सुनसान जगहों पर डेटिंग हो सकती है खतरनाक, रहें सावधान

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नए साल के आगमन पर हर कोई जश्न की तैयारी में है। ऐसे में सुनसान जगहों पर डेटिंग या मीटिंग खतरनाक हो सकती है।

खास तौर पर महिलाओं और युवतियों के लिए जो अपने दोस्त के साथ सुनसान जगहों पर डेटिंग या मीटिंग करना चाहते हैं।

ऐसी जगहों पर रांची में कई वारदात सामने आए हैं। जहां सुनसान जगहों पर बदमाशों ने निशाना बनाया है।

Does Dating Still Exist? - Metiza

सतर्कता है जरूरी

दुष्कर्म, छेड़खानी से लेकर अगवा करने जैसी वारदातें सामने आती रही हैं।

ऐसे में सावधानी और सतर्कता जरूरी है। यह अलग बात है कि रांची पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

यह सुरक्षा की तैयारी केवल वैसे चिन्हित जगहों पर की जाती है जो पिकनिक स्पॉट या जानकारी वाली जगह हैं।

लेकिन वैसे स्थल जिसे लोग खुद चुनकर डेटिंग प्लेस बना लेते हैं, वो खतरनाक साबित हो सकता है।

Share This Article