जमशेदपुर में कांग्रेस नेता पर चाकू से किया जानलेवा हमला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आए दिन संपत्ति(property) को लेकर हो रहे झगड़े के मामले प्रकाश में आते हैं। जिसमें अपने ही घर के लोग एक दूसरे पर हमला करते हैं। उनकी जान लेने की कोशिश करते हैं।

ऐसी ही एक घटना सोमवार की शाम साकची थाना अंतर्गत काशीडीह रोड नंबर-1 में एक दंपति के साथ घटी। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दंपत्ति पर हमला किया गया।

उस हमले में कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महामंत्री राजा गुप्ता(Former Lok Sabha General Secretary of Congress Raja Gupta) घायल हो गए। पूरी घटना के संबंध में राजा ने बताया कि वे लोग परिवार समेत काशीडीह रोड नंबर 1 स्थित पैतृक मकान में रहा करते थे।

2021 में दादी की देहांत के बाद वे लोग सिदगोड़ा क्रास नंबर-8 में रहने लगे। सोमवार को राजा को यह सूचना मिली कि उनके चाचा हेमंत, शिशिर और सनहे संपत्ति का बंटवारा कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही राजा मौके पर पहुंच कर बंटवारे का विरोध किया। तो राजा के हाथ पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

Share This Article