Latest Newsझारखंडनए अंचल निरीक्षक और कानूनगो से उपायुक्त की मुलाकात, ईमानदारी से काम...

नए अंचल निरीक्षक और कानूनगो से उपायुक्त की मुलाकात, ईमानदारी से काम करने की दी सीख

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DC meets new Zonal Inspector and Kanungo : रांची में JSSC CGL-2023 परीक्षा के माध्यम से चयनित नए अंचल निरीक्षक और कानूनगो ने सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और योग्य युवाओं की नियुक्ति से प्रशासन पहले से ज्यादा मजबूत बन रहा है।

उपायुक्त ने नए अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि अंचल निरीक्षक और कानूनगो का सीधा संबंध आम जनता से होता है, इसलिए जमीन और राजस्व (Revenue) से जुड़े मामलों की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।

ईमानदारी और सीखने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी हमेशा सीखने की भावना रखें और कभी घमंड न करें। फील्ड में जाकर काम को समझना बहुत जरूरी है, तभी सही फैसले लिए जा सकते हैं।

जनता से व्यवहार पर विशेष ध्यान

उन्होंने निर्देश दिया कि आम लोगों से प्यार, धैर्य और सम्मान के साथ बात करें ताकि जनता का भरोसा बना रहे।

गांव-गांव तक योजनाएं पहुंचाने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी सरकारी योजनाओं को गांवों तक पहुंचाएं और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए अधिकारी मेहनत और लगन से काम कर जिले को आगे बढ़ाएंगे।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...