ससुराल में फांसी लगाकर 30 साल के युवक ने दे दी जान, जानकारी मिलते ही…

News Aroma
1 Min Read
suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Suicide : सुदामडीह (Sudamdih) थाना क्षेत्र की नुनुडीह बस्ती के रामकिशोर साव के 30 साल के दामाद रोहित कुमार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सीलिंग पंखा में बेडसीट के सहारे गले मे फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर Sudamdih Police मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर Postmortem के लिए धनबाद भेज दिया है। मृतक रौशन पश्चिम बंगाल के रानीगंज साहेब बांधपाड़ा का है। 7 वर्ष पूर्व उसका विवाह नुनुडीह की निशा से हुई थी। उसे एक 6 वर्ष की पुत्री रूही है।

घटना के सम्बंध में मृतक के ससुर रामकिशोर साव ने बताया कि अपनी मझली पुत्री निशा देवी उर्फ रौशनी को होली पर्व को लेकर घर बुलाया था। होली के दिन 24 मार्च को दामाद रोहित भी आया और जमकर होली खेली और शराब भी पी।

गुरुवार को वह निशा को विदा करने को कहा, जिस पर मैने कहा कि अभी तुम नशे (Intoxication) में हो सुबह विदा कर देंगे। इसके बाद वह छत के कमरे में सोने चला गया और पता नहीं कब फांसी लगा ली।

Share This Article