मार्च के लास्ट में गर्मी ने दी जोरदार दस्तक, पलामू का पारा 40 डिग्री पार, अप्रैल में…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Temperature: पलामू (Palamu ) जिले का पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। एक अप्रैल से बदन को झुलसा देने वाली गर्मी (Scorching Heat) पड़ेगी।

हालांकि 30 एवं 31 मार्च को बारिश के कारण मौसम से थोड़ा राहत मिल सकता है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढोतरी दर्ज की गयी है।

इसी तरह न्यूनतम तापमान में एक से डेढ डिग्री की बढोतरी दर्ज की गयी है। गुरूवार को अधिकतम तापमान 38.05 एवं न्यूनतम तापमान 19.09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया एक मानसून ट्रफ फिलहाल झारखंड से पार हो रहा है, जो असम तक Extend कर रहा है। इस वजह से राज्य में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है।

इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, यह हल्की बारिश होगी और दिन के अधिकतर समय अच्छी खिली धूप देखने को ही मिलेगा। 30 मार्च से मौसम अपना मिजाज बदल रहा है।

बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर मौसम विभाग (Weather Department) ने 30 और 31 मार्च को यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 मार्च को राज्य के दक्षिण, पश्चिमी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

Share This Article