धनबाद में बिजली छोटी के आरोप में चार पकड़ाये

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झारखंड विद्युत विभाग की छापेमारी अभियान में बुधवार को महुदा थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध रूप से बिजली का उपभोग कर रहे चार लोगों को पकड़ा गया।

बिजली विभाग के कनीय अभियंता देवीलाल सोरेन ने सभी का तार जब्त कर महुदा थाना में मामला दर्ज कराया है।

आरोपितों में मुचिरायडीह कॉलोनी निवासी मखन राम, संतोष राम, लोहपिट्टी निवासी रामाकान्त महतो एवं लालबंगला निवासी हसन अली अंसारी के नाम शामिल हैं।

सभी को जुर्माना समेत बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही महुदा थाना में बिजली चोरी कर जलाने का मामला दर्ज हुआ है।

इस संबंध में कनीय अभियंता सोरेन ने बताया कि शीर्ष निगम के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया है।

यह आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर सहायक विद्दुत अभियंता अनिल कुमार, कनीय सारणी सुशील कुमार तिवारी, इस्लाम अंसारी, श्रमिक राजेश कुमार रजक, मानव दिवस कर्मी गोपाल नापित एवं राजा राम शर्मा आदि अन्य शामिल थे।

Share This Article