झारखंड में यहां जांच में 21 बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव, सभी बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर जिले के

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड धनबाद में रविवार को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने पहुंचे 21 बच्चे जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले।

इन बच्चों में अधिकांश धनबाद के बाहर बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर सहित संथाल परगना जिले के हैं।

कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को तत्काल सभी बच्चों को स्कूल में रखने का निर्देश दिया।

कोविड गाइडलाइंस के अनुसार बच्चों को अगल बिठाकर परीक्षा ली गई। सूचना मिलते ही जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह भी स्कूल पहुंचे।

सिंह ने बताया कि बच्चे सर्दी खांसी और अन्य समस्याओं से ग्रसित हैं।

यह लक्षण एसिंप्टोमेटिक है। इसमें गंभीरता की कोई बात नहीं है। इसके बाद धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों लेकर अपना निर्देश जारी किया।

उधर, बच्चों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद अभिभावकों सकते में आ गये। अभिभावकों ने बताया कि उन्हें संक्रमण की कोई जानकारी नहीं थी।

अभिभावकों ने बच्चे के होम आइसोलेशन की अनुमति मांगी। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर होम आइसोलेशन का कागजात जारी कर दिया।

धनबाद एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोना जांच में 21 बच्चे पॉजिटिव मिले।

किसी में भी कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं दिखे। बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी न हो इसके मद्देनजर होम आइसोलेशन का कागजात मुहैया कराते हुए सभी को घर भेज दिया गया।

Share This Article