ज्वेलरी की दुकान से चोरों ने कर ली लाखों रुपए के जेवर की चोरी, अब पुलिस…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Jewellery Shop Theft: धनबाद (Dhanbad ) थाना क्षेत्र के हीरापुर हटिया स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में गुरुवार की देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवर चुरा लिया।

घटना की जानकारी दुकान संचालक कृष्णा अग्रवाल को शुक्रवार की सुबह मिली। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना Dhanbad थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आस पास लगे CCTV कैमरे को खंगालने में जुटी है।

दुकान संचालक कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि चोरों ने रात करीब दो बजे के आसपास दुकान का शटर काटकर दुकान में रखें सोना एवं चांदी के बने जेवरात ले भागे। जिसकी कीमत लगभग पांच से 7 लख रुपए है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को उन्होंने दुकान नहीं खोला था, लेकिन शाम में वह दुकान देखने पहुंचे थे। वहीं आज सुबह बगल के एक दुकान संचालक ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा की दुकान का शटर आधा खुला हुआ था। वहीं दुकान में रखे सोना एवं चांदी के जेवरात (Jewellery) भी गायब थे।

CCTV की बात पूछने पर उन्होंने बताया कि दुकान में CCTV लगाने के लिए बात की गई है, लेकिन अभी तक दुकान में सीसीटीवी नहीं लगा है।

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हीरापुर हटिया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने बताया कि कृष्णा अग्रवाल ज्वेलर्स में चोरी की घटना हुई है, जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह को हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है।

पास में लगे एक CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रात करीब दो बजे के आसपास चोर शटर काट रहे हैं। वहीं मामले की जांच कर रही Dhanbad थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस घटना में संलिप्त चोरों को धरदबोचा जाएगा।

Share This Article