धनबाद : लिट्टी दुकान में काम करता था यह शख्स, फांसी लगाकर दे दी जान

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है। धनसार थाना के एसआई संतोष कुमार ने बताया कि कुम्हारपट्टी से सूचना प्राप्त हुई थी कि वहां किसी ने आत्महत्या कर ली

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: एक लिट्टी की दुकान में काम करने वाले सुनील पंडित (Sunil Pandit) ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार को स्थानीय लोगों (Local People) की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

मामला धनबाद (Dhanbad) में धनसार थाना क्षेत्र के कुमारपट्टी का है। मृतक के भाई टिंकू पंडित ने मीडिया को बताया कि सुनील पंडित पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।

वह कोर्ट मोड़ स्थित एक लिट्टी दुकान (Litti Shop) में काम करता था। वहीं रहता था। इधर 3 दिनों से रोज कुम्हाररपट्टी आना-जाना कर रहा था।

दो दिन पहले किसी से हुआ था झगड़ा

टिंकू के अनुसार, दो दिन पहले सुनील का किसी से उसका झगड़ा हो गया था। उसके पैर में चोट भी थी।धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था, परंतु वहां से भागकर आ गया व रात्रि में किसी दूसरे के खाली घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया है। धनसार थाना के एसआई संतोष कुमार ने बताया कि कुम्हारपट्टी से सूचना प्राप्त हुई थी कि वहां किसी ने आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) मिलने पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article