झारखंड : इंसाफ की मांग को लेकर दिव्यांग शिक्षक बैठे अनिश्चितकालीन अनशन पर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: राज्यपाल सह कुलाधिपति से शिकायत करना दिव्यांग शिक्षक को महंगा पड़ गया।

न्याय की गुहार को लेकर बायें पैर से दिव्यांग शिक्षक सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय कैंपस में सोमवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गये हैं।

शिक्षक देवघर जिला के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के महादेव अम्बा गांव के रहनेवाले राजेश कुमार यादव हैं।

70 फीसदी दिव्यांग शिक्षक राजेश ने बताया कि वह विश्वविद्यालय मुख्यालय में पीजी रसायनशास्त्र विषय में 22 जनवरी 2020 से वर्गाध्यापन का कार्य विश्वविद्यालय प्रशासन के मौखिक आदेश पर करते आ रहे थे।

इसके बदले किसी प्रकार की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर उन्होंने 15 अगस्त को राज्यपाल सह कुलाधिपति के दुमका दौरे के दौरान उन्हें आपबीती सुनायी थी।

कुलाधिपति के जांच कर कार्रवाई के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी।

जांच समिति के मौखिक और लिखित प्रश्नों के जवाब देने के बावजूद अब तक पैसे का भी भुगतान नहीं हुआ और वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वर्गाध्यापन कार्य से भी हटा दिया गया।

पीड़ित शिक्षक ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता है, तब तक अनशन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

Share This Article