झारखंड

झारखंड में यहां घर में घुसकर महिला की हत्या, महिला के बेटे ने हत्यारे को वहीं मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के सोनुआ के गुदड़ी थाना (Gudari Police Station) क्षेत्र स्थित बुरुगुलिकेरा में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

Double Murder : पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के सोनुआ के गुदड़ी थाना (Gudari Police Station) क्षेत्र स्थित बुरुगुलिकेरा में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

जहां यह हत्या हुई हैं, वहां से महज 300 मीटर की दूरी पर ही IRB पुलिस कैंप स्थित है। यहां एक महिला की हत्या (Murder) कर दी गयी।

हत्यारे ने महिला के बेटे पर भी हमला किया, लेकिन महिला के बेटे ने जवाबी हमला करते हुए अपनी मां के हत्या को मार गिराया। मृतक महिला की शिनाख्त बुरुगुलिकेरा गांव के मुंडा सुखराम बुढ़ की पत्नी गंधौरी बुढ़ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सात बजे मुंडा सुखराम की पत्नी गंधौरी घर में खाना बना रही थी। इसी बीच गांव का ही राजेश बुढ़ उनके घर पहुंचा और गंधौरी से उनके बेटे के बारे पूछने लगा कि वह कहां है। गंधौरी ने इसके बारे में उसे कुछ भी नहीं बताया।

इस पर राजेश बुढ़ ने लकड़ी से गंधौरी के सिर के पिछले हिस्से पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आयी और वह वहीं गिर गयी। मां की चीख सुनकर गंधौरी का छोटा बेटा एसी दुनु बुढ़ घर के अंदर गया।

उसने देखा कि उसकी मां जमीन पर गिरी हुई है और उसकी मौत हो चुकी है। उसने राजेश से पूछा कि उसने उसकी मां को क्यों मार दिया। इस पर राजेश ने दुनु पर भी वार कर दिया। दुनु ने खुद को राजेश के वार से बचाते हुए पीढ़े से राजेश पर वार कर दिया। इससे राजेश की मौत हो गयी।

घटना के बाद बुधवार की रात में ही गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पास ही स्थित IRB पुलिस कैंप के प्रभारी को दी। सूचना मिलने के बाद गुदड़ी थाना प्रभारी महबा मिंज दल-बल के साथ गुरुवार की सुबह को घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को Postmortem के लिए भेज दिया। पुलिस ने गंधौरी के छोटे बेटे को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि राजेश बुढ़ का आपराधिक इतिहास रहा था। वह लोगों को Blackmail कर कर पैसे वसूला करता था। पुलिस को उसकी तलाश थी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker