लद्दाख में द्रास सबसे ठंडा, शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

द्रास में तापमान शून्य से 17.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, इस सप्ताह के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है और रात में आसमान साफ रहने के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है।

श्रीनगर में रविवार को 0.1, पहलगाम में शून्य से 3.2 और गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, कारगिल में शून्य से 12.6 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 17.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

द्रास में जनवरी 1995 में न्यूनतम तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.2, कटरा में 9.5, बटोत में 1.8, बनिहाल में 2.0 और भदरवाह में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Share This Article