इस वजह से हुई कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग और टर्मिनेशन में बदलाव

Archana Ekka
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Many Trains Canceled : रेलवे की ओर से परिचालन कारणों से कोचिंग ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जिसका सीधा असर टाटानगर और इससे गुजरने वाली कई यात्री और Express Trains पर पड़ेगा।

इस दौरान कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, कुछ को आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कुछ Trains के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया पूरी तरह रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 25 जनवरी 2026 को चलने वाली 68077/68078 आद्रा–वसंतपुर–आद्रा मेमू Passenger Train को रद्द कर दिया गया है।

वहीं 19 जनवरी 2026 को चलने वाली 18019/18020 जगदलपुर–धनबाद–जगदलपुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

22 जनवरी 2026 को 18019/18020 जगदलपुर–धनबाद–जगदलपुर एक्सप्रेस को Bokaro Steel City में ही आंशिक रूप से समाप्त और वहीं से प्रारंभ किया जाएगा।

इस कारण बोकारो से धनबाद के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इसी तरह 19, 22 और 24 जनवरी 2026 को चलने वाली 13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस को गोमो में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा, जिससे गोमो से हटिया के बीच ट्रेन सेवा बाधित रहेगी।

23 और 25 जनवरी 2026 को चलने वाली 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू ट्रेन को गड़बेटा से ही प्रारंभ किया जाएगा और गड़बेटा से Medinipur के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

वहीं 20 जनवरी 2026 को चलने वाली 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा, जिससे आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी।

इस बदलाव का असर टाटानगर से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों पर भी पड़ेगा।

इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन

मार्ग परिवर्तन के तहत 20, 21 और 24 जनवरी 2026 को चलने वाली 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी के रास्ते चलाया जाएगा, जबकि यह ट्रेन सामान्य रूप से चांडिल–पुरुलिया–कांशीडीह–मुरी मार्ग (Chandil–Purulia–Kanshidih–Muri route) से संचालित होती है।

हावड़ा–बड़बिल एक्सप्रेस का रूट भी बदला

18 जनवरी 2026 को चलने वाली 12021 हावड़ा–बड़बिल एक्सप्रेस को धनबाद पावर स्टेशन (DPS) में ही समाप्त कर दिया जाएगा और DPS से बड़बिल के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

वहीं उसी दिन 12022 बड़बिल–हावड़ा एक्सप्रेस को DPS से ही प्रारंभ किया जाएगा, जिससे बड़बिल से डीपीएस के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।