दुमका में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता के साथ खजूरडंगल जंगल में कथित दुष्कर्म; रिश्तेदार सहित दो आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश, पीड़िता अस्पताल में भर्ती।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : झारखंड के दुमका जिले में दो लोगों द्वारा कथित तौर पर 23 वर्षीय एक विवाहिता से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में महिला का एक रिश्तेदार भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खजूरडंगल जंगल में उस समय हुई जब पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के बुलाने पर वहां पहुंची थी।

गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित भगत ने बताया, “महिला के एक रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और फिर दोनों उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने अपने मायके लौटकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।” उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा और उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी। वह एक सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।