बजट पेश करने के दौरान भाजपा विधायकों ने बजाय सिटी, किया जमकर हंगामा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के बजट पेश करने के दौरान विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बजट पेश करने के दौरान भाजपा के विधायक वेल में आकर नीचे बैठ गए।

इस बीच पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा रघुवर दास के कार्यकाल का पुराना बजट पढ़ने लगे।

सिंदरी से भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो ने सदन के वेल में आकर सिटी बजा दी।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने मार्शल को सिटी बजाने वाले को सदने से बाहर करने का आदेश दिया।

हंगामा बढ़ता देख मार्शल ने उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया। सदन में विपक्षी विधायकों का हंगामा चलता रहा।

कई बार वित्त मंत्री ने भी उनसे चुप रहने की गुजारिश की लेकिन भाजपा के विधायक नहीं माने और सदन में हंगामा जारी रहा।

Share This Article