भारत

मुंबई अमरावती के महिला अस्पताल में आग लगने से आठ नवजात घायल

मुंबई: अमरावती (Amrawati) जिले के जिला महिला अस्पताल (District Women’s Hospital) में रविवार सुबह आग लगने से आठ नवजात (Newborn) घायल हो गए।

इन सभी बच्चों को तत्काल डॉ. पंजाबराव देशमुख मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (Dr. Panjabrao Deshmukh Memorial Medical College)  में शिफ्ट किया गया है।

अस्पताल में सिलेंडर फटने (Cylinder Blast) के बाद आग लगने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार अमरावती जिला महिला अस्पताल, जिसे डफरीन अस्पताल (Dufferin Hospital) भी कहा जाता है, यहां एक वार्ड में रविवार दिन में तकरीबन 11 बजे अचानक एक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई थी।

इस आग की वजह से वार्ड में धुआं ही धुआं फैल गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

आग और धुआं से इस वार्ड में भर्ती 35 नवजात बच्चों में से आठ बच्चे घायल हो गए।

अस्पताल प्रशासन ने घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस से डॉ. पंजाबराव देशमुख मेमोरियल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

साथ ही अन्य बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर कुलिंग का काम जारी था। इस घटना की जांच अमरावती पुलिस की टीम कर रही है।

जानकारी मिलने पर कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर (Yashomati Thakur) अस्पताल में पहुंचे और नवजात बच्चों के परिवारों से मिलकर उनसे जानकारी ली।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker