HomeUncategorizedविराट कोहली को प्रपोज करने वाली महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने की...

विराट कोहली को प्रपोज करने वाली महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने की समलैंगिक शादी

Published on

spot_img

Female cricketer Danielle Waite Gets married in a Gay Marriage: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट (cricketer Danielle Waite) ने समलैंगिक शादी रचाई है। वेट ने लंदन में एक फुटबॉल क्लब की हेड जॉर्ज हॉज से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

इस फोटो कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेज…इसके अलावा उन्होंने शादी की तारीख भी बताई। हालांकि, दोनों Couple ने अपने प्यार का इजहार 2023 में ही किया था।

साथ ही दोनों ने पिछले साल सगाई की। बहरहाल, सोशल मीडिया पर डेनियल वेट और जॉर्ज हॉज का फोटो खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कपिल शर्मा के शो में किया शादी के लिए प्रपोज़

बताते चलें कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल वैट ने तो कोहली को शादी तक के लिए प्रपोज़ कर दिया था। हालांकि, कोहली की मां ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था। भारतीय कप्तान ने खुद एक शो में ये पूरी कहानी सुनाई थी।

दरअसल, जब विराट कोहली फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तो उन्होंने इस पूरे किस्से को सुनाया था।

कपिल के शो में कोहली ने बताया था कि जब वह बांग्लादेश में टी20 विश्व कप खेल रहे थे, तो सेमीफाइनल मैच के बाद इंग्लैंड की तत्कालीन कप्तान Danielle Waite ने ट्वीट कर उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया था। हालांकि, उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया था, क्योंकि वह उस वक्त खेल में बिज़ी थे। लेकिन उनकी मम्मी ने एक इंटरव्यू में बोल दिया था कि अभी कोहली की शादी की उम्र नहीं है।

कोहली मुझसे शादी कर लो

व्याट ने एक समय भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को प्रपोज किया था। उन्होंने 2014 में X पर एक पोस्ट में लिखा था, ”कोहली मैरी मी यानी कोहली मुझसे शादी कर लो।” वह उस वक्त 23 साल की थीं। व्याट की पोस्ट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, व्याट ने बाद में क्लियर कर दिया था कि वह सिर्फ मजाक कर रही थीं। कोहली ने England में एक मैच के दौरान व्याट के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। डेनियल वेट अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। इस Wicket Keeper बल्लेबाज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं।

इसके अलावा डेनियल वेट फ्रेंचाइजी क्रिकेट लगातार खेलती हैं। साथ ही डेनियल वेट महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं।

दरअसल, जब भी अर्जुन तेंदुलकर England जाते हैं या डेनियल वेट भारत आती हैं तो वे मिलते जरूर हैं। तकरीबन 7 साल पहले 2017 में डेनियल वेट अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। जब आधी रात को भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज किया था।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...