पलामू में लैंडमाइंस लगाने के मामले में हार्डकोर इनामी नक्सलियों के खिलाफ FIR दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पिपरा थाना (Pipra Police Station) क्षेत्र के झरना पहाड़ के निकट पिपरा-छतरपुर रोड में सोमवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI माओवादियों के द्वारा लगाए गए 2 लैंडमाइंस (landmines) बरामद होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पिपरा थाना के SI पिनियस मुंडा ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में शीर्ष नक्सली संजय यादव उर्फ गोदराम, नीतीश यादव, रमन जी तथा राजेंद्र जी को नामजद अभियुक्त के अलावा 6 अज्ञात माओवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही

पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सर्च अभियान में उक्त स्थान से केन बम तथा एक सिलेंडर बम बरामद किया गया था, जिसे जगुआर के बम निरोधक दस्ता ने पहुंच कर डिफ्यूज कर दिया था।

उपरोक्त इलाके में लैंडमाइंस का मिलना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

प्रभारी थाना प्रभारी अभय आनंद ने बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है और माओवादियों के संभावित क्षेत्र में उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article