रांची सहित पूरे राज्य में बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तापमान गिरने से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में उत्तर-पश्चिम हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही है।

ठंड बढ़ने से राज्य के विभिन्न शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

लेकिन 48 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा।

सबसे अधिक तापमान 29 डिग्री चाईबासा में रहा, जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा रांची का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री, जमशेदपुर का 12.8 डिग्री, डालटनगंज का 11.6 और चाईबासा में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं हवा में नमी का स्तर 40 से 80 प्रतिशत के आसपास है, अगले 24 घंटे आसमान साफ़ रहेगा लेकिन रात में मौसम में भारी बदलाव देखा जा सकता है।

Share This Article