15 से 17 अप्रैल तक समय से पहले सुबह 3:30 बजे ही जग जाएंगे रामलला, रामनवमी को लेकर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ram Mandir Ayodhya : श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए रामनवमी (Ram Navmi) पर रामलला के भोग, आरती और दर्शन के समय (Timing) में बदलाव किया जाएगा।

15 से 17 अप्रैल तक राम मंदिर (Ram Mandir) के कपाट सुबह 5 बजे खोले जाएंगे।

इसलिए रामलला को सुबह 3.30 बजे जगाया जाएगा। अभी रामलला को जगाने का समय सुबह 5 बजे हैं।

कब-कब क्या-क्या होगा

सुबह 5 बजे श्रृंगार आरती (Aarti) होगी।

जन्म आरती दोपहर 12 बजे होगी।

भोग आरती 12.30 बजे होगी।

12.50 बजे फिर दर्शन शुरू किए जाएंगे।

संध्या आरती शाम को 6.15 बजे होगी।

10 मिनट के लिए दर्शन रोके जाएंगे और पर्दा लगेगा।

शयन आरती भक्तों की भीड़ के अनुसार तय किया जाएगा।

5 क्विंटल प्रसाद का भोग

मुख्य पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि रामनवमी (Ram Navmi) पर रामलला (Ram Lalla) सोने, चांदी व रत्नों से जड़े पीले वस्त्र पहनेंगे।

ये वस्त्र मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी (Designer Manish Tripathi) तैयाकर कर रहे हैं।

मूर्ति को सोने का मुकुट पहनाया जाएगा।

5 क्विंटल प्रसाद का भोग लगेगा। इसमें पांच तरह की पंजीरी भी होगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन के साथ बैठक में ये व्यवस्था तय की गई है।

14 अप्रैल को फिर होगा सूर्य तिलक

रामनवमी (Ram navmi) 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सूर्य किरणों (Sun rays) से रामलला का तिलक होगा। इसका ट्रायल सफल हो गया है।

अब रविवार 14 अप्रैल को एक बार फिर सूर्य तिलक का ट्रायल सफल होगा।

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने सूर्य तिलक के सफल ट्रायल का Video जारी किया है।ज्ञइसमें मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास रामलला की आरती उतार रहे हैं।

साथ में सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर तिलक कर रही हैं।

इसके लिए रूड़की (Roorkee) के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बंगलुरु के वैज्ञानिकों ने तकनीकी व्यवस्था की है।

Share This Article