गांडेय विस उपचुनाव के निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह अरेस्ट, जानिए कारण…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Candidate Avadhesh Kumar Singh Arrested: रविवार की सुबह झारखंड के गिरिडीह (Giridih) में एक और प्रत्याशी को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।

महिला कॉलेज रोड (Mahila College Road) के पास स्थित आवास पर अधिवक्ता अवधेश कुमाए सिंह की गिरफ्तारी हुई है, जो कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव (Gandeya Assembly by-Election) में निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

इसी सीट से कल्पना सोरेन भी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार हैं। BJP की तरफ से दिलीप वर्मा मैदान में हैं। यहां 20 मई को वोटिंग होनी है।

जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता अवधेश कुमाए सिंह के खिलाफ बेंगाबाद थाना घेराव मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज की गई थी। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई है।

इस दौरान मुख्य रूप से SDPO विनोद रवानी, बेंगाबाद अंचल की इंस्पेक्टर ममता कुमारी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Share This Article