कुएं में मिली युवक की डेड बॉडी, मर्डर कर लाश फेंकने की आशंका…

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के चिरोंजिया गांव के नजदीक एक कुएं में रविवार को युवक का शव (Young Man Dead Body) बरामद हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जब किसान कुएं में पटवन के लिए मोटर लगाने गया था। तब उसे कुएं में शव का पता चला।

अबतक शव की पहचान नहीं हो पाई

कुएं में शव देखने के बाद उसने गांव के मुखिया को सूचना दी और मुखिया द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद सूचना मिलते हीं काफी संख्या में लोगों की भीड़ ईकट्ठी हो गई।

युवक की हत्या (Murder) कर शव को गांव में फेकने का अनुमान लगाया जा रहा है। अबतक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article