गिरिडीह में ट्रक ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम के पचम्बा थाना इलाके के बोडो में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मजदूर भोला यादव (50 ) की मौत हो गई।

मृतक भोला पचम्बा के गिरधकचक का रहने वाला था। मजदूर भोला को एक ट्रक ने टक्कर मारा। टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। लेकिन स्थानीय लोगो ने ट्रक को कब्जे में कर कुछ घंटे के लिए गिरिडीह – पचम्बा रोड को जाम कर दिया।

इस दौरान जाम रहे लोगों ने सड़क पर ही टायर जलाकर विरोध भी जताया। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझते हुए और मुआवजा का भरोसा दिलाते हुए रोड जाम को किसी तरह हटाया।

इस दौरान पुलिस मृतक भोला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया एवं ट्रक को कब्जे में कर थाना ले गई। बताया गया कि मृतक भोला यादव सोमवार की सुबह मजदूरी के लिए शहर साइकिल से जा रहा था।

जबकि ट्रक गिरिडीह से पचम्बा की और जा रहा था। इसी दौरान जब भोला यादव बोडो के रेडचिल्ली होटल के समीप पहुंचा, तो ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर भोला को टक्कर मार दिया, जिसे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Share This Article