झारखंड में कोरोना के 361 एक्टिव मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। पूरे राज्य में सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में 60 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 361 मामलों में सबसे अधिक 125 राजधानी रांची में हैं।

झारखंड की राजधानी में कुल पॉजिटिव केस 86 हजार, 579 तक पहुंच गई। इनमें से 84 हजार, 869 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। सोमवार को पिछले 24 घंटों में 15 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 23, कोडरमा से 14, धनबाद से आठ और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से सात नए मरीज मिले हैं। इसी तरह बोकारो,

हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से प्रत्येक जिले में दो मरीज मिले हैं, जबकि गिरिडीह और सरायकेला से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 49 हजार, 867 है। इनमें से तीन लाख, 44 हजार, 364 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। इस बीच राज्यभर में कोरोना जांच भी जारी है।

राज्य में कुल एक करोड़, 78 लाख, 78 हजार, 281 नमूनों की जांच की गयी है। अब तक झारखंड में पांच हजार, 142 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.42 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

Share This Article