गिरिडीह में 36 गोवंश लदे दो केंटेनर जब्त, दो गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih News : गिरिडीह (Giridih) जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की काईवाई लगातार जारी है। SP दीपक शर्मा को लगातार मिल रहे गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित मांस और तस्करी को कंट्रोल करने में पुलिस अब तक सफल रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने 36 गोवंश लोड दो बड़े Container Dumri Kulago Toll Plaza के समीप जब्त किया।

दोनों कंटेनर के चालक को भी दबोचा गया है। बताया गया कि दोनों कंटेनर में 36 गोवंश लोड थे, जिसमें कुछ बछड़ों के भी होने की बात सामने आई है। इधर गिफ्तार दोनो आरोपितों से पुलिस द्वारा पूछताछ किया जा रहा है।

पूछताछ में ही दोनो ने खुलासा किया की गोवंश लोड दोनो कंटेनर बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था और बंगाल से फिर Bangladesh भेजने की तैयारी थी। लेकिन बंगाल में किस जिले में दोनो कंटेनर को पहुंचाना था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। गोवंश लोड दोनों कंटेनर को मधुबन गोशाला भेजा दिया गया।

Share This Article