झारखंड : पुलिस का बोर्ड लगा महिंद्रा SUV से कर रहे थे शराब की तसकरी, बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

यह दुर्घटना शराब लदी महिंद्रा SUV द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई और वो पूरी तरह से जल गई। घटना के बाद कार को छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। कार से करीब 8 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है।

मृतक की पहचान जमुआ निवासी बेलातोला गांव निवासी 40 वर्षीय यूसुफ अंसारी के रूप में की गई। जबकि उसके साथ आलम अंसारी और जाकिर अंसारी जख्मी हैं और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिंद्रा SUV कार पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था और कार के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब लोड थी।

महिंद्रा SUV कार पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था और कार के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब लोड थी।

मामले की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जबकि शव पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया गया ।

लोगों का पुलिस पर फूटा गुस्सा, एसआई जख्मी

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और पुलिस आमने.सामने आ गए और इस दौरान एसआई आरबी सिंह जख्मी हो गए। हालांकि पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर माहौल को नियंत्रित कर लिया।

कार से पुलिस का बोर्ड, टोपी व रिवाॅल्वर का कवर बरामद

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूरी के लिए बाइक से सुबह घर से निकले थे। तीनों पचंबा की तरफ जा रहे थे। जबकि शराब लदा वाहन जमुआ की तरफ जा रहा था।

शराब लदी कार काफी तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार में रखे पुलिस का बोर्ड, पुलिस की टोपी और रिवॉल्वर का कवर बरामद किया है।

Share This Article