जमीन विवाद में युवक पर चाकू से हमला, घटना CCTV में कैद

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Land Dispute: गिरिडीह (Giridih ) नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को जमीन विवाद में पांच युवकों ने मिलकर एक युवक पर ताबड़तोड़ धारदार चाकू (Knife) से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

हमले में उसके पेट की अतड़ी बाहर आ गई। उसे धनवाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हमलावरों में सिहोडीह के प्रीतम यादव, संजय यादव और राहुल यादव समेत अन्य के नाम सामने आए हैं।

पूरी घटना वहां के दुकान में लगे CCTV में कैद है, जिसके आधार पर नगर थाना पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सिहोडीह (Sihodih) के आम बगान की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण ये घटना हुई।

बताया गया है कि सिहोडीह निवासी छोटी यादव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कोर्ट में किसी मामले में गवाही देकर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे जबरन रोका।

इस बीच पीछे से आए कुछ अन्य युवक उसे वहां खड़ी Ambulances के पीछे ले गए। इसके बाद उसके पेट में एक के बाद एक धारदार चाकू से कई वार किया।

पीड़ित के चिल्लाने पर समीप चाय दुकान में बैठे कुछ लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन पांचों आरोपितों ने मदद के लिए आए लोगों पर भी वार कर उन्हें घायल करने का प्रयास किया।

जब अधिक लोगों की भीड़ जुटी और पुलिस भी आई तो सारे आरोपित वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे Navjeevan Nursing Home में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article