गिरिडीह : दिवाली से पहले बुझा घर का चिराग, मिट्टी में दबने से दो बच्चों की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंह रायडीह में मिट्टी के ढेर में दबने से दो बच्चों की मौत हो गयी।

दोनों बच्चे मिट्टी खोद रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी का ढेर गिर गया, जिसके नीचे वह दब गए।

दोनों बच्चे प्रवासी मजदूर लखन दास के थे, जिनके नाम आदित्य कुमार (10) और विराट कुमार (6) बताए गए हैं। घटना रविवार देर शाम की है।

जानकारी के अनुसार दोनों भाई दिवाली के चलते घर पोतने के लिए मिट्टी लाने गये थे। मिट्टी खोदने के दौरान उनके ऊपर मिट्टी का ढेर गिर गया, जिसके नीचे दोनों भाई दब गये।

शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो घर वाले खोजने निकले, जहां घटना का पता चला। देर शाम दोनों के शवों को ग्रामीणों ने निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद सोमवार सुबह से ही गांव में मातम का माहौल है।

Share This Article