झारखंड : जब भाभी ने अपने से 11 साल छोटे देवर पर शादी करने का बनाया दबाव तो हुआ यह खौफनाक अंजाम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के पालकोट थाना क्षेत्र से रौंगटे खड़ी करने वाली एक घटना सामने आयी है, जहां रात के अंधेरे में एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर निमर्म हत्या कर दी।

रविवार की देर रात हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर ने अगली सुबह सोमवार को थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया।

बताया गया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

थानेदार राहुल झा ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पालकोट थाना क्षेत्र की कुलूकेरा पंचायत के भुसरीटोली गांव निवासी 24 वर्षीय युवक शिवचरण सिंह ने अपने भाभी 35 वर्षीया सोमारी देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

इसके बाद सोमवार की सुबह शिवचरण थाना पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी थानेदार राहुल झा को दी। बता दें कि शिवचरण के बड़े भाई यानी सोमारी देवी के पति की मौत कुछ महीने पहले ही हो चुकी है।

क्या कहता है हत्यारोपी देवर

इधर, थानेदार हत्यारा को लेकर भुसरीटोली गांव गए और शव को कब्जे में लिया। साथ ही घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली।

घटना के बाबत हत्या के आरोपी शिवचरण ने बताया कि मेरी भाभी विधवा थी। बावजूद इसके मुझसे शादी करना चाहती थी और इसके लिए मुझ पर दबाव बना रही थी। इसलिए गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी।

Share This Article