हजारीबाग में जंगली हाथियों का आतंक दो महिलाओं समेत तीन को कुचला, हुई मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग में आज जंगली हाथियों ने दो महिलाओं समेत तीन को कुचल कर मार डाला। घटना कटकमदाग प्रखंड के अडरा पंचायत के कुबा चीची ग्राम की है।

मृतक महिलाओं में कृति कुजूर 35 वर्ष (पति लियेन्दर टोप्पो, ग्राम कुबा) और सबुतरी देवी 36 वर्ष (पति विराज गंझू) हैं। हाथियों ने कच्‍चे घर पर हमला कर उसे तोड़ दिया और दोनों महिलाओं को कुचल कर मार डाला।

घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई है। दोनों महिलाओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश और मातम पसरा हुआ है। बता दें कि आए दिन लोग जंगली हाथियों का शिकार होते रहते हैं।

बता दें कि झारखंड के खूंटी, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा आदि जिलों में हाथी का शिकार होकर कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

हजारीबाग के ही सिरसी गाँव में एक को कुचला

जंगली हाथियों के झुंड ने जिले के कटकमदाग प्रखंड में रविवार रात दो महिलाओं और एक बुजुर्ग को कुचल कर मर डाला। पहली घटना थाना क्षेत्र के अडरा चीची कला गांव की है। वहीं दूसरी घटना में प्रखंड के सिरसी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 59 वर्षीय विष्णु रविदास को कुचल कर मार डाला।

घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है।

खबर के अनुसार बड़कागाँव में शनिवार को 16 हाथियों का झुंड देखा गया था। इनमें एक हाथी अपने साथियों से बिछड़ गया है। अनुमान है कि भटका हाथी और उसके झुंड द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है।

Share This Article