हजारीबाग : बड़कागांव में लैंप जलाने के समय हुआ केरोसिन विस्फोट, घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग सदर प्रखंड के बाद अब बड़कागांव प्रखंड में भी केरोसिन जलाने के क्रम में विस्फ़ोट होने का मामला सामने आया है।

मंगलवार रात बड़कागांव के सूर्य मंदिर परिसर के समीप रहने वाले योगेंद्र सोनी की पत्नी प्रीति सोनी केरोसिन तेल लैंप जलाने के क्रम में हुए विस्फ़ोट मामले में गंभीर रूप से झुलस गई।

परिजनों ने स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज करवाकर बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (हज़ारीबाग) में भर्ती कराया गया है। यहां इसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर बड़कागांव के बीडीओ प्रवेश कुमार साव एवं सीओ वैभव कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली।

अधिकारियों ने लोगों से किरोसिन तेल उपयोग न करने की अपील की है।

गौरतलब है कि किरोसिन तेल जलाने के क्रम में सदर प्रखंड के अमनारी एवं चुटीयारो के कई टोलों व मुहल्लों में विस्फ़ोट का मामला प्रकाश में आया था।

इन घटनाओं में अलग अलग परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

दो दिन पूर्व भी अमनारी पंचायत के सेखा गांव में मोसोमात उर्मिला इसी तरह की घटना में झुलस गई थी। उर्मिला का इलाज रिम्स रांची में किया जा रहा है।

Share This Article