झारखंड में अभी राहत देने को तैयार नहीं तीखी गर्मी, मानसून आने में है देर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूरे झारखंड में तीखी गर्मी (Scorching Heat) से लोग परेशान हैं। सामान्य अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 40 डिग्री से कम नहीं है।

कहीं-कहीं यह 44 डिग्री भी पार कर रहा है। कभी-कभार बूंदाबांदी से उमस और बढ़ जा रही है।

रांची के मौसम विभाग (Ranchi Meteorological Department) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

15 से 17 जून तक राज्य के दक्षिणी, और उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चलेगी। 18 जून को राज्य के दक्षिणी भागों में उष्ण लहर का कहर देखा जा सकता है।

मानसून के आगमन की संभावना

मौसम विभाग रांची के अनुसार, झारखंड में मानसून की बारिश इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह के शुरू में प्रवेश कर सकती है।

19 से 20 जून के बीच का अनुमान है। इससे पूर्व हवा में नमी रहेगी। सुबह में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी है।

अभी मानसून के राज्य में आने के संकेत नहीं मिले हैं। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

Share This Article