मानव तस्करी के आरोपी कोर्ट के फरार वारंटी को पुलिस ने दबोचा, इसके बाद…

झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में बोरियो क्षेत्र के अन्तर्गत मानव तस्करी (Human Trafficking) का मामला सामने आया हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Human Trafficking in Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में बोरियो क्षेत्र के अन्तर्गत मानव तस्करी (Human Trafficking) का मामला सामने आया हैं।

पुलिस ने जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के अमरपुर गांव से मानव तस्करी के आरोपी न्यायालय के फरार वारंटी बबलू मुर्मू को गिरफ्तार (Arrested) किया गया हैं। बबलू को न्यायायिक हिरासत (Judicial Custody) में शनिवार को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु DSP रूपक कुमार सिंह ने उक्त जानकारी दी है।

इस तरह हुआ खुलासा

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के अमरपुर (Amarpur) गांव की संजी हेम्ब्रम ने न्यायालय में केस केश दर्ज कर आरोप लगाया हैं कि आरोपी उसकी बेटी को काम दिलाने के बहाने 2021 में दिल्ली ले गया था। लेकिन उसकी बेटी अबतक घर नहीं आई।

न्यायालय के निर्देश पर बोरियो पुलिस ने साल- 2023 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और तब से वो फरार चल रहा था।

Share This Article