पति की पहले से हैं 13 पत्नी, सच जानकर उड़े 14वीं पत्नी के होश, 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: ओडिशा के एक व्यक्ति ने एक दो नहीं बल्कि 14 शादियां की, वो भी अगल-अलग 7 राज्यों में। इसके लिए उसने मेट्रिमोनियल साइट का सहारा लिया।

इतना ही नहीं 48 साल के इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने इन महिलाओं से पैसे भी लिए। लिहाजा अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शख्स की पहचान बिधू प्रकाश स्वैन (उम्र 54 वर्ष) उर्फ रमेश स्वैन के रूप में हुई है। यह ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का रहने वाला है और अधिकतर वक्त ओडिशा के बाहर ही रहता था। शख्स खुद को हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़ा डॉक्टर बताता था।

स्वैन ने ओडिशा के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली और झारखंड की महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया था। स्वैन के जाल में पढ़े-लिखे लोग भी फंसे। सुप्रीम कोर्ट की एक वकील तक उसका शिकार बनी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी 14वीं पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था। उसकी पत्नी दिल्ली में एक स्कूल में टीचर है।

पति की पहले से हैं 13 पत्नी, सच जानकर उड़े 14वीं पत्नी के होश, 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

व्यक्ति की 14वीं पत्नी को इस बात की जानकारी हुई कि उसका पति पहले से ही 13 शादियां कर चुका है। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपी ने 1982 में पहली शादी की थी और 2002 में दूसरी शादी कर ली।

इन दोनों शादियों से उसके पांच बच्चे हुए। 2002 और 2020 के बीच उसने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए अन्य महिलाओं से दोस्ती की और उनसे शादी कर ली।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पु‎लिस अ‎धिकारी का कहना है ‎कि आरोपी 30 से 40 साल की उम्र की सिंगल महिलाओं को निशाना बनाता था। इसमें ज्यादातर तलाकशुदा महिलाएं थीं। बाद में उनसे पैसे ऐंठ लेता था। हालांकि आरोपी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया है मामला

DCP दास ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शिक्षिका की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498 (A), 419, 468, 471 और 494 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

पांच बच्चों का पिता है आरोपी- दास

DCP दास ने बताया कि आरोपी पांच बच्चों का पिता है। उसने पहली शादी 1982 और दूसरी 2002 में की थी। साल 2002 से लेकर 2020 तक उसने कई राज्यों में 14 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 2018 में पंजाब में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CPF) की एक महिला अधिकारी से शादी की थी और 10 लाख का चूना लगाया था। उसने शादी कराने वाले गुरुद्वारे से 11 लाख रुपये की ठगी की थी।

इस तरह से वारदात को अंजाम देता था आरोपी

DCP दास ने बताया कि आरोपी शादी के बाद महिलाओं के पास मौजूद संपत्ति को हड़प लेता था और बाद में किसी काम से पूर्वोत्तर या भुवनेश्वर जाने के बहाने महिलाओं को उनके माता-पिता के यहां छोड़ देता था और फिर वापस नहीं लौटता था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली की महिला शिक्षक की शिकायत के आधार पर उसके नंबरों की डिटेल निकालकर उसके ठिकाने का पता लगाया था। इसके बाद मंगलवार को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article