रांची में नए साल के दिन घर में मची चीख पुकार, घर के एकलौते बेटे ने डैम में डूबकर दी जान

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: नए साल के दिन रांची में कई स्‍थानों पर हुए सड़क हादसों में कई मौत हुई हैं।

लेकिन इसी बीच रांची में एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें घर का एकलौता बेटा इस दुनिया को छोड़ हमेशा-हमेशा के लिए चला गया।

कांके डैम में डूबकर एक 17 वर्षीय नाबालिग ने जान दे दी।

नाबालिग पंडरा जनकनगर का रहने वाला था। उसके पिता छोटन साव पंडरा में ही चाउमिन की दुकान लगाते हैं।

रौशन उसी दुकान में ही पिता का हांथ बंटाता था। वह घर का एकलौता बेटा था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को वह घर से किसी बात पर नाराज होकर निकला था।

बिजनौर: महिला ने तीन बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, एक बच्चे की मौत, बाकी  की तलाश जारी | Amrit Vichar

इसके दूसरे दिन शुक्रवार को कांके डैम में उसकी तैरती लाश बरामद की गई। लाश देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पंडरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पंडरा थाना प्रभारी पुथ्वी सेन दास ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लगा रहा है।

मामले में आगे की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली वजह सामने आएगा।

शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी कांके डैम पहुंचे थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

सभी दहाड़ मारकर रो रहे थे। रौशन की मां बार-बार बेहोश हो रही थी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह संभाला और घर ले गए।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मामले में मृतक के पिता छोटन साव के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी कांके डैम पहुंचे थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This Article