सिक्किम में भारतीय सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवान शहीद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) में लाचेन से करीब 15 किमी. दूर जेमा में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सेना का एक Truck खाई में गिर गया, जिसमें 20 जवान सवार थे। इस हादसे में 16 जवान शहीद (Young Martyr) हो गए और 4 घायल हैं।

सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरा।

Sikkim Indian Army truck falls

दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले (Convoy) का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। ज़ेमा के मार्ग में एक तीव्र मोड़ पर वाहन एक खड़ी ढलान पर फिसल गया।

उसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और 4 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दम तोड़ दिया।

सेना के सभी 16 जवानों के पार्थिव शरीर दुर्घटनास्थल (Body Crash Site) से बरामद कर लिये गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Sikkim Indian Army truck falls

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दुख जताया

शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के सरकारी STNM Hospital  ले जाया गया है, जिसके बाद सेना को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल गंभीर रूप से घायल चार जवानों की रेजिमेंट का पता नहीं चल सका है।

Sikkim Indian Army truck falls

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है।

राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Share This Article