आयकर विभाग का रोचक टवीट, ‘फाइल करो झट से, प्रोसेसिंग होगी पट से

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच आयकर विभाग ने फिर से लोगों के आयकर रिटर्न भरने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए खास ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में आयकर विभाग ने कहा है कि ‘फाइल करो झट से, प्रोसेसिंग होगी पट से।

आमतौर पर आयकर रिटर्न वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद रिटर्न प्रोसेस होने में करीब 20 से 45 दिन तक लग जाते हैं, लेकिन अब महज चंद दिनों में प्रोसेसिंग हो रही है।

आईटीआर वेरिफिकेशन के बाद आयकर अधिनियम 1961 के तहत आयकर विभाग टैक्स की प्रोसेसिंग करता है, और फिर प्रोसेसिंग पूरी होने पर उसका नोटिफिकेशन देता है।

ये नोटिफिकेशन मोबाइल पर और ईमेल आईडी पर भेजा जाता है।

सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर यानी सीपीसी के जरिए हर आईटीआर को प्रोसेस किया जाता है, जिसमें करदाता की तरफ से दिए आंकड़ों की सीपीसी के पास पहले से मौजूद आंकड़ों से तुलना होती है।

इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30-45 दिन तक का समय लग जाता है।

आयकर विभाग ने कोरोना की वजह से कई बार आयकर रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाई है।

अभी आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है, जिसके अब और आगे बढ़ने की उम्मीद कम है।

इसके बाद अगर आपने अभी तक अपना आयकर रिटर्न फाइल नहीं किया है तो अभी पर जाकर अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

Share This Article