नकली पासपोर्ट पर जा रहे थे अमेरिका, 4 को किया भारत डिपोर्ट

फर्जी भारतीय पासपोर्ट (Indian passport) का उपयोग कर अमेरिका जाने की कोशिश करने के आरोप में चार गुजरातियों को तंजानिया से Deport किया गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Were going to America on fake passport :फर्जी भारतीय पासपोर्ट (Indian passport) का उपयोग कर अमेरिका जाने की कोशिश करने के आरोप में चार गुजरातियों को तंजानिया से Deport किया गया है।

तंजानिया में इमिग्रेशन क्लीयरेंस के दौरान उनका पासपोर्ट फर्जी पाए जाने के बाद चारों लोगों को वापस भारत भेज दिया गया है| इन चार लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है|

तंजानिया से वापस भेजे गए लोगों में गीताबेन मानसिंह चौधरी, भारतीबेन जीवनभाई चौधरी, अंश गोविंदभाई चौधरी के अलावा उनके Handler रमेश भजन ठाकुर शामिल हैं। इस संबंध में आव्रजन अधिकारियों द्वारा की गई जांच से पता चला कि गीता चौधरी, भारती चौधरी और अंश चौधरी ने अपने असली भारतीय पासपोर्ट पर तंजानिया तक यात्रा की थी। जिसके बाद चार लोगों को नकली पासपोर्ट पर यात्रा करनी थी।

फिलहाल मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन चारों लोगों के पास दो Passport कहां से आए? इन चारों गुजरातियों की गतिविधि संदिग्ध होने पर अधिकारी ने उनसे पूछताछ की| बताया जाता है कि तीनों लोग अमेरिका में स्थायी रूप से बसना चाहते थे| इन लोगों का सबसे पहले पुष्पाबेन व्यास नाम के एजेंट से संपर्क हुआ| पुष्पाबेन ने उन्हें तंजानिया के रास्ते अमेरिका आने का रास्ता बताया था|

पुष्पाबेन ने ही Handler रमेश ठाकुर को इन तीन लोगों के साथ America आने के लिए कहा था। जांच में यह भी पता चला है कि गीताबेन को रंजना अनु चौहान के नाम से फर्जी पासपोर्ट दिया गया था|

भारतीबेन के पास कल्पनाबेन संजय पटेल के नाम से फर्जी पासपोर्ट था। जबकि अंश चौधरी के पास दिग्विजय संजय पटेल के नाम से फर्जी पासपोर्ट (Fake Passport) था| इसमें फोटो तो आरोपियों के थे लेकिन नाम दूसरे लोगों के निकले।

Share This Article